सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के गेंगेरुली पंचायत के कुसुमबनी में गुरुवार सुबह एक अज्ञात महिला का अर्धनग्न शव मिलने से हड़कंप मच गया. कुसुमबनी नाला में मिले शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है. घटनास्थल के हालात को देखते हुए दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है. गुरुवार सुबह राहगीरों ने नाले में शव को तैरता देखा. इसकी सूचना पुलिस को दी. जहां पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस के मुताबिक महिला के साथ दुष्कर्म होने की आशंका जताई गयी है. (नीचे भी पढ़ें)
शव देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि 8-10 दिन शव पुराना है. घटनास्थल से महिला की साड़ी और हाथों में मिली चूड़ियों को शिनाख्त का आधार बनाया गया है. फिलहाल महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना का कारण स्पष्ट हो सकेगा. फिलहाल शव के शिनाख्त करवाने का प्रयास किया जा रहा है. घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गयी है, वहीं पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गयी है.



