बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के एनएच 18 तथा 49 पर पाठवेड़ा से माटिहाना चौक में लगे स्ट्रीट लाइट विगत कई माह खराब पड़ा है. नया साल के समय पिकनिक के लिए दूर दराज से आने वाले ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं शाम होते ही एनएच तथा उसके आसपास के क्षेत्र में अंधेरा पसर जाता है. कोटशोल एवं माटिहाना के स्थानीय लोगों ने कई बार विभागीय अधिकारी को अवगत कराकर खराब पड़े स्ट्रीट लाइट की मरम्मत कराने की मांग की है परंतु आज तक इस दिशा में किसी ने भी पहला नहीं किया है. ग्रामीणों ने कहा कि स्ट्रीट लाइट खराब होने के कारण शाम होते ही क्षेत्र अंधेरा पसर जाता है और दुर्घटना की आशंका भी प्रतिदिन बढ़ रही है.











