जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में झारखंड क्षत्रिय संघ की आमसभा हुई. इस कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त रूप से शंभू नाथ सिंह, चंद्रगुप्त सिंह, आरबीबी सिंह, रामजनम सिंह, सीएसपी सिंह, अशोक सिंह, नंदकुमार सिंह, शिव शंकर सिंह, अविनाश सिंह, वाइपी सिंह, कविता परमार, मंजू सिंह, नीरज सिंह ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया. सभी अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र देकर किया गया. स्वागत भाषण डा कविता परमार द्वारा दिया गया. मंच का संचालन एनके सिंह एवं मंजू सिंह ने किया. संरक्षक आरबीबी सिंह ने आमसभा में उपस्थित सभी लोगों की सहमति से तथा सभी इकाई के अध्यक्ष सचिव व सदस्यों की सहमति से शंभू नाथ सिंह को झारखंड क्षत्रिय संघ का अध्यक्ष घोषित किया. शंभू नाथ सिंह ने सर्वसम्मति से डॉक्टर प्रमोद कुमार सिंह को महासचिव घोषित किया. इस कार्यक्रम में इस कार्यक्रम में महिला संरक्षिका सीता सिंह, बीबी सिंह, रामचंद्र सिंह, एपी सिन्हा, अवध बिहारी सिंह, संतोष सिंह अमित सिंह संजय सिंह हितैषी, बीडी सिंह, बच्चा सिंह, राजकुमार सिंह, एसएन सिंह, रमेश सिंह, विकास सिंह, मनोज सिंह, श्याम सिंह, उमाकांत सिंह ,अशोक सिंह इत्यादि इकाई अध्यक्ष एवं लगभग 600 लोग उपस्थित थे. अंत में सभी लोगों मिलकर रात्रि भोजन का आनंद लिया. (नीचे भी पढ़े)

केंद्रीय कार्यकारिणी में संयुक्त महासचिव प्रशांत सिंह, कोषाध्यक्ष अरविंद सिंह, संपर्क सचिव प्रशांत पुतुल, केंद्रीय उपाध्यक्ष विमल कुमार सिंह, हरिशंकर सिंह ,संजय सिंह ,अनूप सिंह, शैलेंद्र सिंह, राजन सिंह ,अशोक सिंह, राजेश सिंह, अजीत सिंह, अनिल सिंह को बनाया गया. वहीं, केंद्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह, अमित सिंह, श्याम किशोर सिंह, रवि सिंह, राजेश सिंह, संजीव सिंह को बनाया गया. केंद्रीय सहसचिव भुवनेश्वर सिंह ,देवेंद्र सिंह, शंभू सिंह, सुनील सिंह, संजीव सिंह, उमेश सिंह, संजीव सिंह को बनाया गया. सभी इकाई के अध्यक्ष द्वारा प्रतिवेदन दिया गया जिसमें 2025 के कार्य जो हो गए और 2026 में जो कार्य करने हैं उसकी जानकारी दी गई. युवा इकाई से नीरज सिंह ने अपनी प्रतिवेदन प्रस्तुत की वहीं महिला इकाई से महासचिव मंजू सिंह ने अपनी प्रतिवेदन में महिला इकाई के कार्यक्रम तथा सभी इकाइयों के गतिविधियों की जानकारी दी. संघ के अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह ने 13 वर्षों में जो कार्य हुए उनकी विस्तृत जानकारी दी तथा आने वाले समय में समाज को और बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे. शिव शंकर सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि हमारे अध्यक्ष द्वारा झारखंड क्षत्रिय संघ को झारखंड ही नहीं पूरे देश में पहचान मिला है. हम सभी को समाज को मजबूत के लिए थोड़ा वक्त निकालना चाहिए. बच्चों की शिक्षा पर मुख्य रूप से ध्यान देना चाहिए.















