गालूडीह : गालूडीह के बिरिगोड़ा एनएच 33 किनारे स्थित रैयत स्व मनोरंजन भूमिज की पांच एकड़ 74 डिसमिल जमीन की सोमवार को प्रशासन की मौजूदगी में मापी हुई. इस दौरान राजस्व कर्मचारी किशन कुमार, अंचल अमीन सुरेश राम उपस्थित रहे. अंचल अमीन सुरेश रजक ने मौजा पायरागुड़ी खाता 261, प्लाट संख्या 456, 457, 459, 460 की मापी की. करीब 1.20 एकड़ जमीन की मापी हुई. रैयत के परिजन सीता देवी और बसंती सिंह ने बताया कि प्लॉट संख्या 459, जिसका कुल रकवा 29 डिसमिल में से 17 डिसमिल में कई महतो लोगों के घर बने हुए हैं और प्लॉट संख्या 460 जिसका कुल रकवा 14 डिसमिल में भी घर बना हुआ है. उन घरों को छोड़ दिया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
बाकी 1.20 एकड़ लगभग जमीन की आज मापी और बाउंड्री का कार्य किया गया. इस दौरान विकाश हेंब्रम, दीपक भूमिज, अमर सिंह सरदार, राधेश्याम सिंह सरदार, हरिपद सिंह, दिलीप सिंह, घासीराम सिंह, करण सिंह, राम चंद्र सिंह, रणजीत सिंह, श्याम सिंह सरदार, बुद्धेश्वर सिंह एवं आदिवासी रघुनाथ सिंह भूमिज, चुआड़ सेना झारखंड प्रदेश के पदाधिकारीगण, आदिवासी भूमिज समाज के विभिन्न गांवों के ग्राम प्रधान जिला परिषद सदस्य सुभाष सिंह, मुखिया हरिपद सिंह आदि उपस्थित थे.














