रांची / जमशेदपुर : झारखंड में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित किया है. मंगलवार को तापमान में 4.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी, जिससे लोग घरों में रहने को मजबूर हो गये. मंगलवार को सबसे ठंड जिला गुमला रहा, जहां का न्यूनतम पारा 2.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. वहीं सबसे कम विजिबिलिटी डाल्टेनगंज का 300 मीटर, रांची का 600 मीटर और देवघर का 700 मीटर दर्ज किया गया. इसी के साथ रांची का न्यूनतम पारा 7.2 डिग्री, जमशेदपुर का 9.3 डिग्री, डाल्टेनगंज का 4.6 डिग्री, बोकारो का 6.7 डिग्री, चाईबासा का 7.4 डिग्री, देवघर का 6.9 डिग्री, बहरागोड़ा का 8.8 डिग्री, कोडरमा का 3.9 डिग्री, लातेहार का 6.9 डिग्री, लोहरदगा का 3.9 डिग्री, पाकुड़ का 6.5 डिग्री, सरायकेला का 6.8 डिग्री और सिमडेगा का 6.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. रांची केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक राज्य में बुधवार को कड़ाके की ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है. (नीचे भी पढ़ें)
मंगलवार को ये जिले शीतलहर की चपेट में – मौसम पूर्वानुमान अनुसार मंगलवार को गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी और पश्चिम सिंहभूम जिला शीतलहर की चपेट में है.
बुधवार को इन 4 जिलों में शीतलहर का अलर्ट – बुधवार को लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और खंटी जिले में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी है.
आगे कैसा रहेगा मौसम – मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इसके पश्चात दो दिन में इसमें धीरें धीरें (2-3) डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. बुधवार को कोहरे के बाद आसमान साफ रहेगा.















