गालूडीह: उलदा पंचायत के पुतड़ु गांव में स्थित पल्लीश्री कुटीर में मंगलवार को निष्कृति संघ सोनारी जमशेदपुर शाखा द्वारा चंद्रा पाल के नेतृत्व में मकर पर्व को लेकर जरूरतमंद 45 बुजुर्ग महिलाओं को साड़ी और 15 बुजुर्ग पुरुषों को शॉल बांटी गयी. साथ ही सभी को खाने के लिए गुड़ और चूड़ा दिया गया. (नीचे भी पढ़े)
मकर पर्व पर साड़ी मिलने के बाद महिलाओं के चेहरे पर खुशी देखी गयी. चंद्रा पाल ने बताया कि साल 1976 को मिदनीपुर निवासी तापस महाराज ने अक्षय तृतीया के दिन वस्त्र वितरण शुरू किया गया था. उस समय से निष्कृति संघ सोनारी जमशेदपुर शाखा द्वारा वस्त्र वितरण किया जा रहा है. इस आयोजन में भूषण चंद्र गोप और नियती गोप का विशेष योगदान रहा.















