जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के सेवानिवृत कर्मचारियों का दल ने टाटा मोटर्स एक्स इंप्लाइज एसोसिएशन के लोगों ने इपीएफओ के जमशेदपुर के साकची स्थित कार्यालय पहुंचे. इन लोगों ने इपीएफओ के आयुक्त उपेंद्र प्रताप सिंह के नाम ज्ञापन सौंपा. इसके तहत एसोसिएशन के करीब 50 सेवानिवृत कर्मचारी अपनी इपीएस 95 के तहत हायर पेंशन की राशि दिलाने की मांग की. इन लोगों ने आयुक्त से मिलकर अपनी बातों को रखा. इसको लेकर आयुक्त ने सारे लोगों को ज्वाइंट आवेदन देने को कहा है. इन लोगों ने कहा कि जब टाटा कमिं, टीआरएफ, टिनप्लेट, टाटा स्टील जैसी कंपनियों में हायर पेंशन स्कीम मिल रहा है तो फिर क्यों नहीं टाटा मोटर्स के कर्मचारियों को इसका लाभ मिल रहा है.(नीचे भी पढ़े)
टाटा मोटर्स एक्स इंप्लाइज एसोसिएशन के संतोष सिंह ने बताया कि रिटायर्ड कर्मचारियों को 3 जुलाई 2025 को टाटा मोटर्स द्वारा इ-मेल दिया गया था और कहा गया था कि टाटा मोटर्स कंपनी ने इपीएफओ में 1175.22 करोड़ रुपये जमा करा दिया है. तीन माह के भीतर इपीएफओ से हायर पेंशन मिलना शुरू हो जायेगा. अब 6 माह बीतने के बाद भी इपीएफओ द्वारा कोई मैसेज या इ-मेल नहीं भेजा गया है. इस कारण मंगलवार को एक्स इंप्लाइज एसोसिएशन के संयोजक संतोष सिंह के नेतृत्व में आयुक्त से लोगों ने मुलाकात की. इस प्रतिनिधिमंडल में अशोक शर्मा, हीरा सिंह, एमके दास, दलजीत सिंह, केडी राव, कुलदीप सिंह, बिरेंद्र भूषण सिंह, सुधीर मांडिया, दीपक कुमार सिंह, राजपाल सिंह, मयंक राय, अशोक कुमार, प्रेम कुमार सिंह, संजय कुमार शर्मा और एके मंडल शामिल है.














