• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, November 12, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jharkhand team will participate in dawos : मुख्यमंत्री ने दावोस एवं यूनाइटेड किंगडम दौरे की तैयारियों की समीक्षा की, वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की बैठक में शामिल होगी झारखंड की टीम

January 6, 2026
in खबर
0
Jharkhand team will participate in dawos : मुख्यमंत्री ने दावोस एवं यूनाइटेड किंगडम दौरे की तैयारियों की समीक्षा की, वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की बैठक में शामिल होगी झारखंड की टीम
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में अधिकारियों के साथ 18 से 26 जनवरी तक प्रस्तावित दावोस एवं यूनाइटेड किंगडम (लंदन) दौरे की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की..बैठक के दौरान मुख्यमंत्री एवं अधिकारियों के बीच दौरे से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई. अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उनके नेतृत्व में झारखंड से 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच (वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम) की वार्षिक बैठक में सहभागिता करेगा. यह पहला अवसर होगा जब झारखंड का प्रतिनिधिमंडल वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम जैसे वैश्विक मंच पर भाग लेगा. (नीचे भी पढ़ें)

राज्य के लिए यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि होगी. इस सम्मेलन में विश्व के प्रमुख निवेशक, उद्योगपति एवं गणमान्य व्यक्तियों की सहभागिता होगी. अधिकारियों ने बताया कि दावोस में प्रस्तावित बैठकों एवं कार्यक्रमों के माध्यम से झारखंड की खनिज संपदा, औद्योगिक ढांचा, सतत विकास आधारित दृष्टिकोण, पर्यटन क्षमता तथा निवेश की विविध संभावनाओं को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा. इस संबंध में विभागीय तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं. बैठक के दौरान मुख्यमंत्री को यह भी अवगत कराया गया कि दावोस यात्रा के उपरांत प्रतिनिधिमंडल यूनाइटेड किंगडम (लंदन) का दौरा करेगा. लंदन दौरे के दौरान संस्थागत, शैक्षणिक एवं निवेश-उन्मुख सहयोग, नीति एवं ज्ञान आधारित संवाद, तथा भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ संवाद प्रस्तावित हैं. लंदन यात्रा से संबंधित प्रस्तावित बैठकों एवं कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई. यह अंतरराष्ट्रीय दौरा राज्य में निवेश आकर्षित करने, औद्योगिक विकास को गति देने तथा रोजगार के नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है. दावोस एवं यूनाइटेड किंगडम प्रवास के दौरान उद्योगपतियों, निवेशकों एवं संस्थागत प्रतिनिधियों के साथ संवाद के माध्यम से दीर्घकालिक सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि निवेश के दृष्टिकोण से राज्य सरकार के प्रतिनिधिमंडल का यह अंतरराष्ट्रीय दौरा अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने निर्देश दिया कि राज्य सरकार की ओर से सभी तैयारियाँ समन्वित, प्रभावी एवं सुव्यवस्थित हों. (नीचे भी पढ़ें)

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड को एक प्रमुख निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करने तथा बहुराष्ट्रीय संस्थाओं के साथ सहयोग के नए अवसर सृजित करने हेतु राज्य सरकार प्रतिबद्ध है. मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि दावोस एवं यूनाइटेड किंगडम का यह प्रस्तावित दौरा राज्य में निवेश एवं विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगा. बैठक में मंत्री सुदिव्य कुमार, विधायक कल्पना सोरेन, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, अपर मुख्य सचिव (गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन) वंदना दादेल, मंत्रिमंडल सचिव प्रशांत कुमार, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण सचिव कृपानंद झा, उद्योग सचिव अरवा राजकमल, पर्यटन सचिव मनोज कुमार, आदिवासी कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी, निदेशक (खान एवं भू-तत्व) राहुल सिन्हा, प्रबंध निदेशक, जियाडा वरुण रंजन, निदेशक उद्योग विशाल सागर, निदेशक आईपीआरडी राजीव लोचन बक्शी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.

Related Posts

jamshedpur Chhath Preparations-जिला पार्षद डॉ परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत, तीनतल्ला चौक, वीर शिवाजी पार्क सहित कई स्थानों पर निःशुल्क जेसीबी से कराया गया घाटों का निर्माण, विभिन्न छठ घाटों की साफ-सफाई की भी हुई व्यवस्था
खबर

November 12, 2026
Jamshedpur suicide : गोविंदपुर में टाटा मोटर्स के ठेकाकर्मी ने ट्रेन से कटकर दी जान, पारिवारिक विवाद की आशंका
खबर

Jamshedpur suicide : गोविंदपुर में टाटा मोटर्स के ठेकाकर्मी ने ट्रेन से कटकर दी जान, पारिवारिक विवाद की आशंका

November 12, 2026
Jamshedpur proud : जमशेदपुर के महेश मिश्रा का विश्व पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के लिए हुआ चयन, अमृतसर में तीन दिवसीय प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा
खबर

Jamshedpur proud : जमशेदपुर के महेश मिश्रा का विश्व पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के लिए हुआ चयन, अमृतसर में तीन दिवसीय प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

November 12, 2026
Next Post
Tata steel safety meeting : टाटा स्टील में सेफ्टी को लेकर हुई मीटिंग, दुर्घटना रोकने के लिए मैनेजमेंट और यूनियन साथ मिलकर करेगा काम

Tata steel safety meeting : टाटा स्टील में सेफ्टी को लेकर हुई मीटिंग, दुर्घटना रोकने के लिए मैनेजमेंट और यूनियन साथ मिलकर करेगा काम

Horoscope Know Your Day Wednesday 7th January 2026 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 7 जनवरी 2026

Vastu tips – इस दिशा में भूलकर भी ना लगायें नये साल का कैलेंडर, वास्तु के अनुसार जानें कैलेंडर की सही दिशा

Vastu tips - इस दिशा में भूलकर भी ना लगायें नये साल का कैलेंडर, वास्तु के अनुसार जानें कैलेंडर की सही दिशा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Tata steel coke plant jdc : टाटा स्टील के कोक प्लांट के जेडीसी में उठा मुद्दा, एनएस ग्रेड के कर्मचारियों को मेडिकल सुविधा को लेकर समझौता था जरुरी

Tata steel coke plant jdc : टाटा स्टील के कोक प्लांट के जेडीसी में उठा मुद्दा, एनएस ग्रेड के कर्मचारियों को मेडिकल सुविधा को लेकर समझौता था जरुरी

by Sharp Bharat
November 12, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील के कोक प्लांट का वार्षिक जेडीसी आयोजित हुआ. इस मौके पर मुख्य अतिथि टाटा स्टील के...

Tata big changes : टाटा स्टील समेत 6 कंपनी से अलग हुए नोएल टाटा, टीवी नरेन्द्रन बने टाटा इंटरनेशनल के चेयरमैन

Tata big changes : टाटा स्टील समेत 6 कंपनी से अलग हुए नोएल टाटा, टीवी नरेन्द्रन बने टाटा इंटरनेशनल के चेयरमैन

by Sharp Bharat
November 12, 2026

जमशेदपुर : टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा टाटा स्टील के वाइस चेयरमैन के पद से रिटायर हो गए हैं....

Horoscope Know Your Day Thursday 12th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- गुरुवार 12 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Thursday 12th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- गुरुवार 12 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
November 11, 2026

मेष राशिआज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप स्वयं के बारे में अच्छा अनुभव...

tmh new four facilities increased : टीएमएच में शुरू हुई चार नयी सुविधाएं, निःशुल्क इलेक्ट्रिक वाहन आधारित ‘सेवा सवारी’ सुविधा, एयर-कंडीशंड इमरजेंसी वेटिंग हॉल, 50 किलोग्राम क्षमता वाला बायोगैस प्लांट और नया कनेक्टिंग कॉरिडोर भी मरीजों की सुविधा

by Team Sharp Bharat K
November 11, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील द्वारा संचालित टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ने मरीजों की सुविधा, बेहतर आवागमन, पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य...

jamshedpur ucil transfer Posting-यूसिल में 23 अधिकारियों का हुआ तबादला, प्रशासनिक अधिकारी दीपेंदु हांसदा गए आंध्र प्रदेश

jamshedpur ucil transfer Posting-यूसिल में 23 अधिकारियों का हुआ तबादला, प्रशासनिक अधिकारी दीपेंदु हांसदा गए आंध्र प्रदेश

by Team Sharp Bharat K
November 11, 2026

जादूगोड़ा: यूसिल में 23 अधिकारियों की इधर -उधर किया गया है. इस तबादले में नरवा पहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट के प्रबंधक...

jamshedpur eye test camp : सोनारी उपकार संघ ने किया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 150 लोगों की हुई जांच

jamshedpur eye test camp : सोनारी उपकार संघ ने किया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 150 लोगों की हुई जांच

by Team Sharp Bharat K
November 11, 2026

जमशेदपुर : सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए जमशेदपुर के सोनारी उपकार संघ की...

jamshedpur chitragupta puja : सोनारी में हुआ भव्य चित्रगुप्त पूजा, हुआ बिरादरी भोज

jamshedpur chitragupta puja : सोनारी में हुआ भव्य चित्रगुप्त पूजा, हुआ बिरादरी भोज

by Team Sharp Bharat K
November 11, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी चित्रगुप्त भवन में चित्रगुप्त पूजा प्रारंभ हुआ. इस पूजा में पंडित के रूप में राजीव...

jamshedpur bjp baridih : निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च, विरोध में उठी आवाज

jamshedpur bjp baridih : निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च, विरोध में उठी आवाज

by Team Sharp Bharat K
November 11, 2026

जमशेदपुर : झारखंड में आदिवासी समाज के हक और अधिकारों की आवाज बुलंद करने वाली आदिवासी नेत्री निशा भगत की...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Tata steel coke plant jdc : टाटा स्टील के कोक प्लांट के जेडीसी में उठा मुद्दा, एनएस ग्रेड के कर्मचारियों को मेडिकल सुविधा को लेकर समझौता था जरुरी

Tata big changes : टाटा स्टील समेत 6 कंपनी से अलग हुए नोएल टाटा, टीवी नरेन्द्रन बने टाटा इंटरनेशनल के चेयरमैन

tmh new four facilities increased : टीएमएच में शुरू हुई चार नयी सुविधाएं, निःशुल्क इलेक्ट्रिक वाहन आधारित ‘सेवा सवारी’ सुविधा, एयर-कंडीशंड इमरजेंसी वेटिंग हॉल, 50 किलोग्राम क्षमता वाला बायोगैस प्लांट और नया कनेक्टिंग कॉरिडोर भी मरीजों की सुविधा

jamshedpur ucil transfer Posting-यूसिल में 23 अधिकारियों का हुआ तबादला, प्रशासनिक अधिकारी दीपेंदु हांसदा गए आंध्र प्रदेश

jamshedpur eye test camp : सोनारी उपकार संघ ने किया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 150 लोगों की हुई जांच

jamshedpur chitragupta puja : सोनारी में हुआ भव्य चित्रगुप्त पूजा, हुआ बिरादरी भोज

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News