रामगोपाल जेना/चाईबासा : चाईबासा पुलिस ने चाईबासा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गंजड़ी टोला में नकली अंग्रेजी शराब बनाने के अवैध अड्डे का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में नकली शराब, कच्चा स्प्रिट, बोतलें, ढक्कन, फर्जी स्टिकर और उपकरण भी बरामद किए हैं.पुलिस ने इस संबंध में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी है. (नीचे भी पढ़ें)

बताते चलें कि चाईबासा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गंजड़ा टोला हाथीबासा का मोटू जोजो अपने दो अन्य साथियों के साथ मिल कर अपने घर में ही अवैध अंग्रेजी शराब बनाने का काम कर रहा है. इसके आलोक में गठित विशेष छापामार दल ने हाथीबासा में मोटू जोजो कते घर पर औचक छापामारी की. छापामारी से उसके घर से अवैध नकली अंग्रेजी शराब के साथ ही बड़ी मात्रा में नकली शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाला कच्चा स्प्रिट, शराब की कांच की खाली बोतलें, ढक्कन, विभिन्न शराब कंपनियों के स्टिकर एवं झारखंड सरकार का लोगो लगे शराब के ढक्कन में चिपकानेवाले स्टिकर,शराब की बोतल के ढक्कन को ठोक कर सील करने वाला लकड़ी का हथौड़ा भी बरामद किये गये. (नीचे भी पढ़ें)

पुलिस ने इस संबंध में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के साथ ही बीएनएस की संगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस तीनों नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारियां कर रही है.















