जमशेदपुर : जमशेदपुर में तीन दिवसीय 79वां, 80वां और 81वां इंटरनेशनल डॉग शो का भव्य शुभारंभ शुक्रवार को हुआ. आयोजन जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया जा रहा है, जिसमें देशभर से 43 विभिन्न नस्लों के 326 डॉग्स भाग ले रहे हैं. डॉग शो में गोल्डन रिट्रीवर, रॉटवाइलर, डोबरमैन, लैब्राडोर, बीगल और जर्मन शेफर्ड जैसी प्रसिद्ध नस्लों के डॉग्स आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल और दिल्ली से भी बड़ी संख्या में प्रतिभागी यहां पहुंचे हैं. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम का उद्घाटन टाटा स्टील के सीईओ एवं एमडी टीवी नरेंद्रन ने किया. इस तीन दिवसीय डॉग शो का विधिवत उद्घाटन टाटा स्टील के सीईओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन ने कैनल क्लब का ध्वजारोहण कर और चैंपियनशिप कप का अनावरण करके किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि डॉग शो शहर के सबसे प्रतिष्ठित और पसंदीदा कार्यक्रमों में से एक है, जो डॉग प्रेमियों को एक अनूठा मंच प्रदान करता है. उसके पश्चात टाटा स्टील और टाटा मोटर्स के प्रशिक्षित डॉग ने मख्य अतिथि को दांतों में दबाकर गुलदस्ता भेंट किया. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं डॉग्स ने हर्डल जंप और दीवार तोड़ने जैसे साहसिक कारनामें दिखाकर दर्शकों को जीत जीता. कैनल क्लब की चेयमैम रुचि नरेंद्रन ने क्लब के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि क्लब की स्थापना 1977 में हुई थी और 1978 में लगातार डॉग शो का आयोजन किया जा रहा है. वहीं डॉग शो अब तक दो बार 2014 और 2025 में राष्ट्रीय स्तर पर मेजबानी कर चुका है. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने बताया कि डॉग शो में अंतरराष्ट्रीय जजों की मौजूदगी में डॉग्स की शारीरिक बनावट, अनुशासन और प्रशिक्षण कौशल का मूल्यांकन किया जा रहा है. प्रदर्शनी के दौरान जंपिंग, दीवार पार करने और विभिन्न उपयोगी प्रशिक्षण तकनीकों का भी प्रदर्शन किया गया. इस डॉग शो को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पहुंचे. यह आयोजन तीन दिनों तक चलेगा.















