जमशेदपुर : जमशेदपुर के निजी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने वाले बीपीएल वर्ग के छात्रों की शिक्षा एक बार फिर संकट में है. इसके लेकर शुक्रवार को स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जमशेदपुर अभिभावक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने डीसी ऑफिस पर धरना प्रदर्शन किया है. उन्होंने डीसी और जिला शिक्षा अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है. इस संदर्भ में जमशेदपुर अभिभावक संघ के अध्यक्ष डॉ उमेश कुमार ने बताया है कि निजी स्कूलों में पढ़ने वाले वाले बीपीएल वर्ग के बच्चों का बकाया फीस प्रति पूर्ति नहीं मिलने के कारण नये सत्र 2026-27 से बीपीएल बच्चों का नामांकन नहीं लिया जायेगा और नामांकन लेने की स्थिति में स्कूल फीस में 20 % तक की वृद्धि की जायेगा. इसका अभिभावक संघ ने विरोध किया है. (नीचे भी पढ़ें)
उनका कहना है कि आरटीई नियम 2011 के तहत किसी भी बीपीएल बच्चों के एडमिशन पर स्कूल प्रबंध द्वारा रोक नहीं लगा सकता है. वहीं जाना तक फीस वृद्धि की बात है, तो कई संस्थानों ने पिछले वर्ष ही स्कूल फीस में 20 प्रतिशत की वृद्धि की थी, जिस कारण से अगले दो वर्षों तक स्कूल फीस में कोई वृद्धि नहीं की जा सकती है. यदि स्कूल फीस में वृद्धि की गयी तो यह झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण संशोधन अधिनियम 2017 का उलंघन होगा. जमशेदपुर अभिभावक संघ ने मांग कि है कि यदी स्कूल द्वारा अधिनियम का उलंघन किया जाता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई हो.














