चाकुलिया : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चाकुलिया में जिले के वर्ग 6 से 8 एवं 9 से 12 तक के छात्रों के लिए सामाजिक विज्ञान मॉडल की प्रदर्शनी आयोजित की गई, जिसमें प्रत्येक प्रखंड से 06 -06 मॉडलों को प्रदर्शनी में शामिल किया गया. निर्णायक मंडली ने कक्षा 6 से 8 वर्ग में प्रथम स्थान जेबीएवी गुराबांदा, द्वितीय पीएम श्री केजीबीवी पोटका, एवं तृतीय पीएमश्री धालभूमगढ़ को घोषित किया. इसी तरह कक्षा 9 से 12 के वर्ग में प्रथम स्थान आदिवासी प्लस टू उच्च विद्यालय सीतारामडेरा को मिला जबकि द्वितीय स्थान पर पीएमश्री केजीबीवी चाकुलिया एवं तृतीय स्थान पर मनोहरलाल प्लस टू उच्च विद्यालय चाकुलिया रहे. (नीचे भी पढ़ें)
सभी सर्वश्रेष्ठ मॉडल बनाने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र पुरस्कार एवं मोमेंटो देकर उनकी हौसलाअफजाई की गई. निर्णायक मंडली के सदस्यों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया. यह कार्यक्रम डायट के प्राचार्य के निर्देशानुसार प्रभारी प्राचार्य रामनाथ सिंह, संकाय सदस्य अंकिता चंपा मुर्मू, विक्टर विजय समद, यूथिका भकत एवं डायट के सभी कर्मियों के सहयोग से सम्पन्न हुआ.















