जमशेदपुर : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के बिष्टुपुर कैंपस में शनिवार को बीएड, एमएड एवं बीपीएड पाठ्यक्रमों में नव नामांकित छात्राओं का इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित किया गया. कैंपस स्थित स्मार्ट डिजिटल हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर विश्वविद्यालय की डीएसडब्ल्यू एवं डीन डॉ किश्वर आरा तथा शिक्षा विभाग की समन्वयक डॉ कामिनी कुमारी विशेष रूप से उपस्थित रहीं. उन्होंने नव प्रवेशी छात्राओं को संबोधित करते हुए शिक्षा एवं खेलकूद के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने, आत्मविश्वास के साथ लक्ष्य प्राप्त करने एवं अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला. शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ संजय भुइयां एवं डॉ सजित कुमार महतो ने आगत अतिथियों का स्वागत किया. असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अरुणिमा कुमारी सिंह एवं डॉ सौरभ मंडल के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम, योग एवं एरोबिक डांस की प्रस्तुतियां कीं. सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन में डॉ कविता एवं गोपाल चक्रवर्ती की अहम भूमिका रही. साथ ही, बीएड एवं बीपीएड पाठ्यक्रमों की शैक्षणिक संरचना एवं भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम के अंत में डॉ त्रिपुरा झा एवं डॉ हेमंत कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया, जिसके साथ ही समारोह का समापन हुआ. इस अवसर पर बीएड, एमएड एवं बीपीएड के सभी सम्मानित व्याख्याता, शिक्षकेतर कर्मी एवं बड़ी संख्या में छात्राएं भी उपस्थित रहीं.















