रांची : झारखंड भाजपा में होने वाले संगठनात्मक चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव को जिम्मेदारी दी गयी है. भाजपा के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ के लक्ष्मण के स्तर पर इसको लेकर आदेश जारी किया गया है. इसके तहत हर राज्य में चुनाव कराना है. झारखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना है. वर्तमान में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी है, जिनका बदलाव होने वाला है. (नीचे भी पढ़े)
वहीं, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू बनाये गये है, जो राज्यसभा सदस्य भी है. ऐसे में झारखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को बदलने की तैयारी की गयी है. दूसरी ओर, झारखंड प्रदेश इकाई का गठन किया गया है, जो चुनाव करायेंगे. इसमें प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू, चुनाव अधिकारी प्रदेश डॉ प्रदीप वर्मा और प्रदेश महामंत्री संगठन कर्मवीर सिंह को शामिल किया गया है. इन लोगों को चुनाव की प्रक्रिया और तिथि घोषित करने को कहा गया है.इस संबंध में जारी पत्र की प्रतिलिपि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन), राष्ट्रीय सह-चुनाव अधिकारी सहित सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों और राज्य प्रभारियों को भी भेजी गई है.














