जमशेदपुर : सिक्ख समाज ने रविवार को डिमना लेक के पास वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया. भगत सिंह फैंस क्लब, नानकनगर के अध्यक्ष कर्मजीत सिंह कम्मे एवं उनकी टीम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में रंगरेटा महासभा के हरजिंदर सिंह रिंकू एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में 350 लोगों ने एक साथ मिल के पिकनिक का आनंद उठाया. महिलाओं के लिए विशेष रूप से खेलों का आयोजन हुआ और बच्चों के लिए क्विज रखा गया. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, सिक्ख नौजवान प्रबंधक कमेटी, बिरसानगर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान परमजीत सिंह रोशन एवं उनके पदाधिकारी, नमदा बस्ती गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान दलजीत सिंह, टुइलाडुंगरी गुरुद्वारा के प्रधान सतवीर सिंह एवं उनकी टीम, टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सुरजित सिंह एवं उनकी टीम, भाजपा नेता सतवीर सिंह सोमू, रवींद्र सिंह रिंकू, टिनप्लेट यूनियन के महासचिव पलविंदर सिंह, बिरसानगर गुरुद्वारा स्त्री सभा की प्रधान गीता कौर एवं उनकी समस्त टीम, समाजसेवी बलबीर सिंह बिट्टू, कुलवंत सिंह संधू, जसवंत सिंह गिल, राजू सिंह काले, राजेंद्र सिंह चीमा, बलजीत सिंह, अमृत सिंह, मान सिंह खंडे, सब पाल सिंह बंटी, दिलबाग सिंह, हैप्पी सिंह, मशहूर गायक दलजीत सिंह परवाना एवं उनकी टीम, सिख संगत एवं नौजवान उपस्थित रहे. सभी गणमान्य लोगों ने विजेताओं को पुरस्कर प्रदान कर सम्मानित किया.















