जमशेदपुर: 12 जनवरी सोमवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बागबेड़ा में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई तथा विद्यालय के आचार्य तथा भैया बहनों के द्वारा अटल उद्यान में सामूहिक दौड़ का आयोजन किया गया. (नीचे भी पढ़े)

दौड़ का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य रंजय कुमार राय के द्वारा झंडा फहराकर किया गया, इसके साथ ही विद्यालय में भैया बहनों के द्वारा स्वामी विवेकानंद की जीवनी से संबंधित कई सारी रोचक कहानियां, कथन तथा कविताएं प्रस्तुत की गई. (नीचे भी पढ़े)

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विद्यालय के पुरातन भैया बहनों के सम्मेलन का भी आयोजन किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में भैया बहन उपस्थित हुए तथा अपने अनुभवों को सभी के साथ साझा किए.















