
जमशेदपुर: झारखंड की समृद्ध संस्कृति और आस्था के प्रतीक ‘मकर संक्रांति’ एवं ‘टुसू परब’ के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो सोमवार को पूरी तरह सक्रिय नजर आए. सांसद ने आज सोनारी स्थित दोमुहानी टुसू घाट का दौरा किया. इस दौरान उनके साथ जिला प्रशासन एवं जेएनएसी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे. सांसद श्री महतो ने घाटों पर चल रहे सफाई कार्य का जायजा लिया और उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सफाई कार्य में कोई कमी न रहे. श्रद्धालुओं के आवागमन और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए. उल्लेखनीय है कि सांसद श्री महतो ने पूर्व में ही उपायुक्त को पत्र लिखकर जिले के सभी नदी घाटों और जलाशयों की समुचित सफाई का आग्रह किया था. इस पत्र के आलोक में उपायुक्त ने सांसद को सूचित किया था कि सभी नगर निकायों को सफाई सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दे दिए गए हैं.
आज निरीक्षण के दौरान सांसद ने पाया कि प्रशासन द्वारा घाटों की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है.
सांसद का संदेश”टुसू और मकर संक्रांति हमारी पहचान है.(नीचे भी पढ़े)

हमारी कोशिश है कि जब श्रद्धालु श्रद्धा और उत्साह के साथ घाटों पर पहुंचे, तो उन्हें एक स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिले. प्रशासन मुस्तैद है और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, जिला उपाध्यक्ष राजीव सिंह, सांसद प्रतिनिधि पश्चिम विधानसभा चितरंजन वर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार, प्रदीप सिंह, अभय चौबे, अखिल सिंह, संजय रजक, सत्येंद्र यादव, कृष्णा यादव, सरिता लाल, नेहा साहू, संजय मुंडा, अभय कुमार, अभिषेक डे, शंकर राय, कैलाश सरदार, गौरव नेगी, विजय कुमार, रासबिहारी प्रसाद, विकास साहू, हीरालाल रजक, राजकुमार सिंह, बिराज दे समेत भाजपा के काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.















