जमशेदपुर : जमशेदपुर के दोमुहानी संगम घाट पर आगामी 13 एवं 14 जनवरी को दोमुहानी संगम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. उक्त जानकारी सोमवार को दोमुहानी संगम घाट पर दोमुहानी संगम महोत्सव संचालन समिति के पदाधिकारियों ने दी. सोनारी दोमुहानी घाट पर आयोजित एक पत्रकार वार्ता में उक्त जानकारी देते हुए पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी 13 एवं 14 जनवरी को भव्य एवं दिव्य रूप से दोमुहानी संगम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा.(नीचे भी पढ़ें)

पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम के पहले दिन, 13 जनवरी को संध्या 3 बजे महोत्सव का शुभारंभ होगा. महोत्सव का आरंभ नदी पूजन के साथ होगा, जिसके बाद पर्यावरण विषयक गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा. इसमें उपस्थित नागरिकों को नदी-स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा. पर्यावरण विषय को लेकर आयोजित गोष्ठी में आमंत्रित अतिथि अपने अनुभव एवं विचार साझा करेंगे. इसके पश्चात नगर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जाएगी. इसके अलावा शहर के प्रसिद्ध लोक गायक सोनू सिंह दुलरुआ अपनी प्रस्तुति देंगे. इसके अलावा इस दिन समाज एवं धर्म एवं पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली शहर की विभिन्न संस्थाओं के प्रमुखों को सम्मानित किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
महोत्सव के दूसरे दिन, 14 जनवरी को सुबह 11 बजे से स्कूली बच्चों के लिए चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. वहीं महिलाओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. इसी दिन संध्या समय बनारस की प्रसिद्ध गंगा आरती की तर्ज पर भव्य स्वर्णरेखा आरती का आयोजन किया जाएगा. इस अवसर पर जम्मूवाले बाबा भी उपस्थित रहेंगे. आरती से पूर्व समूह की ओर से एक विशेष नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी. इसके पश्चात भव्य स्वर्णरेखा-आरती का आयोजन किया जाएगा. स्वर्णरेखा आरती के अवसर पर आयोजन समिति की ओर से दीपोत्सव का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें 5100 दीयों से पूरे नदी घाट को सजाया जाएगा, जो आगत अतिथियों के लिए एक अद्भुत एवं अविस्मरणीय दृश्य प्रस्तुत करेगा. पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि महोत्सव का मुख्य उद्देश्य नदी एवं पर्यावरण संरक्षण को धर्म, आस्था एवं संस्कृति से जोड़ते हुए सशक्त जनआंदोलन का रूप देना है. इसके साथ ही ऐसे परिवारों एवं बुजुर्गों के लिए, जो शारीरिक या आर्थिक कारणों से बनारस अथवा हरिद्वार जाकर गंगा आरती के दर्शन नहीं कर पाते, उनके लिए अपने ही शहर में एक दिन के लिए बनारस एवं हरिद्वार जैसा दिव्य अनुभव प्रदान कराना भी इस आयोजन का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य है. (नीचे भी पढ़ें)
पत्रकार सम्मेलन में दोमुहानी संगम महोत्सव संचालन समिति के सदस्य मनोज सिंह, महामंडलेश्वर अमरजीत गिल, समाजसेवी शंभुनाथ सिंह, उपेंद्र कुमार मस्तान, शंकर रेड्डी, हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष रवि प्रकाश, उम्मीद एक अभियान के अध्यक्ष सुखदेव सिंह, पप्पू सिंह, मृत्युंजय, सोनू ठाकुर, वॉयस ऑऱ ह्युमैनिटी के अध्यक्ष हरि सिंह राजपूत, आयोजन समिति के सदस्य अमरनाथ, अभिषेक, सन्नी सिंह, रौशन कुमार खां, इंद्रजीत सिंह, दीपक यादव, आदित्य वर्मा, शशि, दुर्गा देवी, संतोषी साहू सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे.















