चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के मटियाबांधी गांव के दुर्गा मंडप प्रांगण स्थित सामुदायिक भवन में जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो एवं युवा प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी कुड़मी संस्कृति विकास समिति के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ. शिविर का उद्घाटन अतिथियों ने शहीद सुनील महतो और स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया. मौके पर कुड़मी संस्कृति विकास समिति संस्थापक अध्यक्ष स्वपन कुमार महतो, मुखिया यदुनाथ हेम्ब्रम, आयोजन समिति के अध्यक्ष उत्तम कुमार महतो, सचिव चित्तरंजन महतो, कोषाध्यक्ष ग्राम प्रधान उत्तम महतो, पंसस मोहिनी मोहन महतो, उप मुखिया रेवाकान्त महतो, भवतोष महतो, सुखेन्दु महतो, तरुण महतो, सुजीत महतो, निर्मलेन्दु महतो ने दीप प्रज्वलित कर किया. (नीचे भी पढ़ें)
ग्रामीण क्षेत्र में कुड़मी संस्कृति विकास समिति द्वारा निरंतर रक्तदान शिविर आयोजित एवं थैलेसीमिया जागरूकता अभियान के साथ-साथ जरुरतमंदों को खून उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है. ग्रामीण क्षेत्र में समिति द्वारा नव वर्ष शुरुआत का यह तीसरा रक्तदान शिविर था. शिविर में कुल 74 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीयन कराया, जिनमें पुरुष 64 एवं 03 महिलाएं शामिल रहीं. इस प्रकार कुल 67 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ. कुड़मी संस्कृति विकास समिति अध्यक्ष स्वपन कुमार महतो सभी रक्तदाताओं तथा स्थानीय आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया.















