जमशेदपुर: जमशेदपुर के बागुनहातु स्थित हो समाज भवन परिसर में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कड़ाके की ठंड को देखते हुए सैकड़ों जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के बीच कंबल वितरित किए गए. दिनेश कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा की एक एक कंबल का दान, बचा सकता है किसी की जान, सर्दी में अपनों के साथ-साथ, जरूरतमंदों का भी ध्यान रखें. उन्होंने कहा की जरूरतमंदों की सेवा करना समाज के प्रति हमारा दायित्व है. (नीचे भी पढ़े)

भविष्य में भी ऐसे जनसेवी कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे. इस कार्यक्रम में दिनेश कुमार की पत्नी प्रीति, रवि सवैंया, शिवचरण बारी, उपेंद्र बनरा, सुरा बिरुली, नागेश्वरी बिरुआ, सरस्वती सवैंया, राजा तुबिद, पोलु गागराई, डिबार पूर्ति, विश्वजीत बहेरा, पंकज पूर्ति, विक्रम हेंब्रम, सोनाराम पाडेया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व गणमान्य लोग उपस्थित रहे.















