जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची बाराद्वारी स्थित एपेक्स अस्पताल के बगल में स्थित खाली पड़ी जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराया गया. टाटा स्टील के सुरक्षाकर्मियों द्वारा प्रशासन की मदद से इस अतिक्रमण को हटाया गया. इस करोड़ों की जमीन को अगल बगल के बिल्डिंग मालिकों द्वारा घेराबंदी कर दी गयी थी. इसके बाद से जो जमीन का सही हिस्सेदार थे, उनको कोई अधिकार नहीं दिया गया था. इसके बाद उक्त अतिक्रमण को जबरन हटा दिया गया. यह कार्रवाई चर्चा का विषय बना हुआ है.











