रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन यूनाइटेड किंगडम के आगामी आधिकारिक यात्रा के क्रम में 23 जनवरी को शाम पांच बजे विश्व विख्यात ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के ब्लावटनिक स्कूल ऑफ़ गवर्नमेंट में “आदिवासी बहुल, संसाधन-समृद्ध राज्य टिकाऊ और हरित औद्योगीकरण, जिम्मेदार खनिज आधारित विनिर्माण और समावेशी, निवेश-आधारित विकास को कैसे आगे बढ़ा सकता है” विषय पर अपनी बात रखेंगे. (नीचे देखे पूरी खबर)

मुख्यमंत्री के साथ इस विषय पर अल्पा शाह ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में सामाजिक मानवशास्त्र की प्रोफेसर और ऑल सोल्स कॉलेज की फेलो एवं माया ट्यूडर ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के ब्लावटनिक स्कूल ऑफ गवर्नमेंट में राजनीति और लोक नीति की प्रोफेसर बात करेंगी. “प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण विकास की दृष्टि” के अनुरूप उपरोक्त विषय पर चर्चा होगी.











