• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, November 16, 2026
21 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand abua dishom budget : झारखंड के अबुआ दिशोम बजट 2026-2027 को लेकर दो दिवसीय बजट पूर्व गोष्ठी सम्पन्न, प्रोक्योरमेंट व्यवस्था में सुधार हो,पीपीपी मोड पर हो आधारभूत संरचना का विकास, देखे क्या क्या आया सुझाव

January 16, 2026
in खबर
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : अबुआ दिशोम बजट 2026–27 को लेकर आयोजित दो दिवसीय बजट पूर्व गोष्ठी में विशेषज्ञों से प्राप्त सुझावों के आधार पर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन और बजटीय प्रावधानों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी विभाग व्यय पर फोकस करें ताकि आवंटित राशि का बेहतर उपयोग सुनिश्चित हो सके. वित्त मंत्री ने कहा कि पोषाहार जैसी योजनाओं का लाभ वास्तविक लाभार्थियों तक पहुंचे, इसके लिए प्रशासी विभागों को विशेष सतर्कता बरतनी होगी, जिससे वित्त विभाग आवश्यक बजटीय उपबंध कर सके. (नीचे देखे पूरी खबऱ)

उन्होंने राजस्व वृद्धि पर जोर देते हुए कहा कि टैक्स प्रणाली में निरंतर सुधार हो रहा है. कृषि और सिंचाई राज्य सरकार की प्राथमिकता में शामिल हैं. स्वास्थ्य क्षेत्र पर चर्चा करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं. इसके लिए विशेष योजना तैयार की जानी चाहिए. राज्य के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में ब्रेस्ट मैमोग्राफी जांच मशीन की खरीद एवं तकनीकी विशेषज्ञों की नियुक्ति को बजट में शामिल करने का सुझाव दिया गया. साथ ही यह प्रयास होना चाहिए कि चरणबद्ध तरीके से राज्य के सभी जिलों के सदर अस्पतालों में यह सुविधा उपलब्ध हो.उन्होंने सीटी स्कैन और एमआरआई सुविधाओं को भी विस्तार देने पर बल दिया. राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि बजट लोकतांत्रिक होना चाहिए. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में हमारी सरकार बजट पूर्व सुझाव प्राप्त कर रहे हैं. इसी के मद्देनजर समाज के लोगों का आर्थिक सुदृढ़ीकरण कैसे हो इस दिशा में काम करने की ज़रूरत है. ऐसी योजनाएं बनायें जिससे मैट्रिक पास बच्चों को राज्य के बैंक से जोड़ कर इन्हें सुलभ ऋण उपलब्ध कराया जाए ताकि ये स्वरोजगार कर आर्थिक रूप से मजबूत हों. उन्होंने कहा की सीएसआर फण्ड को ऑर्गेनाइज करने की जरूरत है. उच्च शिक्षा की दिशा में भी काम करने की आवश्यकता है. (नीचे देखे पूरी खबऱ)

राज्य में विश्वविद्यालयों की स्थापना की जरूरत बताई. बिरसा मुंडा विश्वविद्यालय की स्थापना की जरूरत बताई. अबुआ दिशोम बजट 2026–27 के बजट पूर्व गोष्ठी के शुक्रवार को दूसरे दिन कुल नौ विभागों के बजटीय प्रावधान एवं प्रबंधन पर विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने अपने विचार प्रस्तुत किए. राजस्व विभाग के लिए प्रो. अचिन चक्रवर्ती, परिवहन विभाग के लिए किशोर मंत्री, वाणिज्य कर के लिए अभिषेक केडिया तथा खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के लिए सुष्मिता जेना ने अपने सुझाव रखे. ऊर्जा विभाग के बजटीय प्रावधान और योजनाओं के क्रियान्वयन पर अश्वनी अशोक ने अपनी बहुमूल्य राय दी. स्वास्थ्य विभाग के लिए डॉ. संजय पांडेय, डॉ. संजय कुमार एवं डॉ. अमरेंद्र कुमार ने सुधारात्मक सुझाव प्रस्तुत किए. वहीं शिक्षा, आदिवासी कल्याण तथा महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के लिए क्रमशः पारुल शर्मा, डॉ. दीपाली डुंगडुंग और प्रीति श्रीवास्तव ने अपने विचार साझा किए. बजट पूर्व गोष्ठी में विभिन्न विभागों के अपार मुख्य सचिव,प्रधान सचिव, सचिव सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे. (नीचे देखे पूरी खबऱ)

शिक्षा, ऊर्जा और नारी सशक्तिकरण में झारखंड ने किया बेहतर कार्य : सुदिव्य कुमार

मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि वर्ष 2020 के बाद झारखंड ने कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है. उन्होंने बताया कि उच्च शिक्षा में ड्रॉपआउट दर में राज्य की स्थिति पहले से बेहतर हुई है, जबकि प्राथमिक शिक्षा स्तर पर ड्रॉपआउट लगभग शून्य है. मंत्री ने कहा कि बालिकाओं और किशोरियों के सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना संचालित की जा रही है, जिसके अंतर्गत चरणबद्ध रूप से कुल 40 हजार रुपये की सहायता दी जाती है. इसके साथ ही 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर मइयां सम्मान योजना को जोड़कर सरकार नारी सशक्तिकरण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है. ऊर्जा क्षेत्र में प्राप्त सुझावों पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने कहा कि अब राज्य को ग्रीन एनर्जी की ओर निर्णायक कदम बढ़ाने की आवश्यकता है. उन्होंने ऊर्जा विभाग को आगामी 10 वर्षों के लिए एक विस्तृत और दूरदर्शी कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि जीआई टैगिंग को लेकर भी राज्य सरकार सक्रिय रूप से कार्य कर रही है और इसके लिए एक समर्पित पोर्टल का डिज़ाइन तैयार किया जा रहा है. इसके साथ ही जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं के विकास और संरक्षण की दिशा में भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. मंत्री दिव्य कुमार ने कहा कि आगामी बजट में सरकार राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए भी आवश्यक प्रावधान करेगी, ताकि समग्र विकास को और गति मिल सके. (नीचे देखे पूरी खबऱ)

राज्य में हेल्थ सेक्टर को और बेहतर बनाना है: डॉ. इरफान अंसारी

बजट पूर्व गोष्ठी में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि तेजी से बदलते दौर में स्वास्थ्य क्षेत्र में राज्य को ऊंचे पायदान पर स्थापित करने के लिए बहुआयामी प्रयास आवश्यक है. उन्होंने कहा कि राज्य की जनता को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने बताया कि आधारभूत संरचना के विकास के तहत रिम्स-2, हाईटेक लैब की स्थापना और सभी जिलों में कम से कम 10 आईसीयू बेड की सुविधा बहाल करने की दिशा में कार्य किया जाये. स्वास्थ्य मंत्री ने वित्त मंत्री से स्वास्थ्य तथा खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के लिए बजटीय प्रावधान बढ़ाने की मांग की. उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के माध्यम से सरसों तेल उपलब्ध कराने का प्रावधान किया जाना चाहिए. (नीचे देखे पूरी खबऱ)

पीडीएस प्रणाली में प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों के वितरण पर जोर : अजय कुमार सिंह

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि इस प्रकार के परामर्शी कार्यक्रम बजट निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने कहा कि कृषि और सिंचाई राज्य के प्राथमिक क्षेत्र हैं. उन्होंने पीडीएस प्रणाली में प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों के वितरण पर जोर देते हुए कहा कि दाल और अंडा की खरीद के लिए एक सुदृढ़ प्रोक्योरमेंट प्रणाली विकसित करने की आवश्यकता है. उन्होंने यह भी कहा कि नियोजन का पक्ष अक्सर बजट प्रक्रिया में छूट जाता है, जिसे दूर करने के लिए सभी विभागों को मिलकर कार्य करना होगा. आधारभूत संरचना का विकास पीपीपी मोड में करने के प्रयासों के साथ-साथ केंद्र प्रायोजित योजनाओं के फंड के उपयोग को भी बढ़ाना होगा. (नीचे देखे पूरी खबऱ)

अबुआ दिशोम बजट पूर्व गोष्ठी 2026–27 में आए प्रमुख सुझाव : (नीचे देखे पूरी खबऱ)

1. जीएसटी में क्वार्टरली पेमेंट मैकेनिज्म तैयार करने हेतु सुझाव

2. असंगठित रूप से कार्य करने वाले ठेकेदारों और ट्रांसपोर्टरों को जीएसटी के दायरे में लाया जाए.

3. व्यावसायिक वाहनों के टैक्स और जुर्माने में व्याप्त विसंगतियों को दूर किया जाए.

4. टैक्स प्रणाली में जुर्माने में माफी योजना लाने की आवश्यकता है.

5. फूड एंड न्यूट्रिशन सिक्योरिटी के क्षेत्र में विशेष कार्य किया जाए.

6. 5 किलो खाद्यान्न के स्थान पर 7 किलो खाद्यान्न का बजटीय प्रावधान किया जाए, जैसा कि अन्य राज्यों में लागू है.

7. पीडीएस में दाल के साथ-साथ मिलेट्स को भी शामिल किया जाए.

8. ग्रीन कार्ड का कवरेज क्षेत्र बढ़ाया जाए.

9. सहिया को शिक्षा के साथ-साथ अन्य सुविधाएं और सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाए.

10. क्लाइमेट एवं हेल्थ डिवीजन का गठन किया जाए. 11. आधारभूत संरचनाओं के विकास के बावजूद सुविधाओं में जो विषमता है, उसे कम किया जाए.

12. स्वास्थ्य क्षेत्र में रिसर्च पर विशेष फोकस किया जाए और सीएसआर को स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रतिबद्ध बनाया जाए. 13. अनाज संग्रहण क्षमता को बढ़ाने पर जोर.

14. बजटीय व्यय की मॉनिटरिंग हेतु एक कमेटी बने. 15. उपकरण, प्रोक्योरमेंट एवं प्रशिक्षण हेतु एक डिवीजन का निर्माण हो.

16. हेल्थ वर्कर की कमी है, उसे पूरा किया जाये.

17. राजस्व अधिशेष को यथावत बनाए रखना नहीं, बल्कि उसे क्रमशः घटाकर शून्य स्तर पर लाना है.

18. महुआ का उत्पादन काफी होता है, गोवा की फैनी की तरह उसकी ब्रांडिंग हेतु इवेल्यूएशन किए जाने की जरूरत.

19. माइनिंग रॉयल्टी के प्रोविजन में सुधार करने की जरूरत.

20. एनर्जी ट्रांजिक्शन हेतु 10 – 15 करोड़ का प्रावधान बजट में किया जाये.

21. राज्य में 66 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी का पोटेंशियल है, इस दिशा में काम होना चाहिए.

22. ट्राइबल क्षेत्र में आजीविका एक बड़ा मुद्दा है, उनके स्किल के लिए एक सर्टिफिकेट कोर्स की शुरुवात हो. 23. राज्य में ग्रामीण स्तर पर ट्राइबल कम्युनिटी के आर्थिक स्वाबलंबन हेतु महुआ, रागी और मशरूम की ब्रांडिंग की संभावना है.

24. संस्कृति, कला और हस्तशिल्प जैसे पारंपरिक संस्कारों की जीआई टैगिंग हो.

25. आदिवासी क्षेत्रों में साइंस एजुकेशन को क्षेत्रीय भाषा में पढ़ाया जाये.

26. जो महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं उन्हें कौशल विकास से जोड़ते हुए उद्यमिता की ओर बढ़ाया जाय ताकि वो स्वावलंबी बन सकें.

27. कौशल विकास की नीति को और ज्यादा क्रियाशील बनाने की जरूरत है.

28. शिक्षा के क्षेत्र में शहरी और ग्रामीण आदिवासी महिलाओं के शिक्षा स्टार के अंतराल को कम करना होगा.

29. महिलाओं और बच्चों की चाइल्ड ट्रैफिकिंग रोकने के लिए ज्यादा कारगर कदम उठाने होंगे.

Related Posts

Jamshedpur police action – सिदगोड़ा में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते तीन युवक गिरफ्तार, 214 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद
खबर

Jamshedpur police action – सिदगोड़ा में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते तीन युवक गिरफ्तार, 214 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद

November 15, 2026
Jamshedpur Big theft – साकची में छठ पूजा करने नदी गया था परिवार, चोरों ने 15 लाख के गहने व मोबाइल उड़ाये, देखिए – video
खबर

Jamshedpur Big theft – साकची में छठ पूजा करने नदी गया था परिवार, चोरों ने 15 लाख के गहने व मोबाइल उड़ाये, देखिए – video

November 15, 2026
Tata steel samvaad started : जमशेदपुर में पांच दिवसीय आदिवासी महाकुंभ शुरू, देशभर की जनजातीय कला, चिकित्सा और व्यंजनों का संगम, टाटा स्टील के सीईओ टीवी नरेंद्रन ने किया उदघाटन, गूंजे 251 नगाड़े

Next Post

tata steel canteen meeting : टाटा स्टील के कैंटीन को लेकर हुई अहम मीटिंग, ऊबला अंडा भी मिलेगा, चुकाने होंगे यह रेट

saraikela major accident : चांडिल के न्यू बाईपास सड़क पर हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत

Horoscope Know Your Day Saturday 17th January 2026 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 17 जनवरी 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Horoscope Know Your Day Sunday 15th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- रविवार 15 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Sunday 15th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- रविवार 15 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
November 14, 2026

मेष राशिआज आपकी माता पक्ष से आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। हो सकता है कि आपके मामा...

Jamshedpur kharna prasad : खरना का प्रसाद ग्रहण कर व्रतियों ने शुरू किया 36 घंटे का निर्जला उपवास,  भक्ति मय हुआ माहौल

Jamshedpur kharna prasad : खरना का प्रसाद ग्रहण कर व्रतियों ने शुरू किया 36 घंटे का निर्जला उपवास, भक्ति मय हुआ माहौल

by Sharp Bharat
November 14, 2026

जमशेदपुर : लोक आस्था का महापर्व छठ के दूसरे दिन शनिवार को जमशेदपुर समेत पूरे प्रदेश में खरना का पर्व...

jharkhand ex cm raghuvar das : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का सरकार पर बड़ा हमला, कहा – कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा को किया जाये गिरफ्तार

jharkhand ex cm raghuvar das : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का सरकार पर बड़ा हमला, कहा – कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा को किया जाये गिरफ्तार

by Sharp Bharat
November 14, 2026

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने प्रेस बयान जारी कर...

Jamshedpur theft : छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो में बंद घर का ताला तोड़कर तीन लाख के गहने और एक लाख नकद चोरी

Jamshedpur theft : छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो में बंद घर का ताला तोड़कर तीन लाख के गहने और एक लाख नकद चोरी

by Sharp Bharat
November 14, 2026

जमशेदपुर : छठ पर्व मनाने परिवार के साथ गोरखपुर गए एक व्यक्ति के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाते...

Jamshedpur theft –  छठ मनाने गोरखपुर गया था परिवार, चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने व एक लाख नकद उड़ाये

Jamshedpur rural-बहरागोड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन,पूर्व मंत्री दिनेश षाड़ंगी ने किया उद्घाटन, 176 यूनिट रक्त संग्रहित

Jamshedpur rural-बहरागोड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन,पूर्व मंत्री दिनेश षाड़ंगी ने किया उद्घाटन, 176 यूनिट रक्त संग्रहित

by Team Sharp Bharat K
November 14, 2026

बहरागोड़ा: स्वैच्छिक रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की मदद करने और समाज में मानवता और सेवा का संदेश देने...

Jamshedpur Wholesalers’ Association deepawali milan- जमशेदपुर थोक विक्रेता संघ का दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं पारिवारिक वातावरण में संपन्न,व्यापारिक हितों की रक्षा के साथ समाज विकास हमारा लक्ष्य: अनिल मोदी

Jamshedpur Wholesalers’ Association deepawali milan- जमशेदपुर थोक विक्रेता संघ का दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं पारिवारिक वातावरण में संपन्न,व्यापारिक हितों की रक्षा के साथ समाज विकास हमारा लक्ष्य: अनिल मोदी

by Team Sharp Bharat K
November 14, 2026

जमशेदपुर: कोल्हान के वस्त्र व्यवसायियों के प्रतिनिधि संगठन जमशेदपुर थोक वस्त्र विक्रेता संघ द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह साकची स्थित...

Under-19 Asia Cup: अंतिम गेंद पर मोहित ने चौका लगाकर भारत को दिलायी जीत, पाकिस्तान को एक विकेट से हराया, 9वीं बार बना चैंपियन

Under-19 Asia Cup: अंतिम गेंद पर मोहित ने चौका लगाकर भारत को दिलायी जीत, पाकिस्तान को एक विकेट से हराया, 9वीं बार बना चैंपियन

by Team Sharp Bharat K
November 14, 2026

अल अमीरात: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए अंडर-19 एशिया कप में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला, कभी...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur kharna prasad : खरना का प्रसाद ग्रहण कर व्रतियों ने शुरू किया 36 घंटे का निर्जला उपवास, भक्ति मय हुआ माहौल

jharkhand ex cm raghuvar das : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का सरकार पर बड़ा हमला, कहा – कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा को किया जाये गिरफ्तार

Jamshedpur theft : छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो में बंद घर का ताला तोड़कर तीन लाख के गहने और एक लाख नकद चोरी

Jamshedpur theft – छठ मनाने गोरखपुर गया था परिवार, चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने व एक लाख नकद उड़ाये

Jamshedpur rural-बहरागोड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन,पूर्व मंत्री दिनेश षाड़ंगी ने किया उद्घाटन, 176 यूनिट रक्त संग्रहित

Jamshedpur Wholesalers’ Association deepawali milan- जमशेदपुर थोक विक्रेता संघ का दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं पारिवारिक वातावरण में संपन्न,व्यापारिक हितों की रक्षा के साथ समाज विकास हमारा लक्ष्य: अनिल मोदी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News