जमशेदपुर : टाटा स्टील के सेंट्रल कैंटीन मैनेजिंग कमिटी (सीसीएमसी) की एक बैठक कंपनी के जेनरल ऑफिस के अशोक कांफ्रेंस हॉल में संपन्न हुई. मीटिंग के दौरान सीसीएमसी के वाइस चेयरमैन टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नीतेश राज, हेड कैंटीन सर्विसेज रिचा केडिया, हेड इंजीनियरिंग सर्विसेज विक्रम कुमार, कैंटीन के वरीय प्रबंधक शौकत अली खान, यूनियन कमेटी मेंबर उदय कुमार, विजय कुमार सिंह, सुमन कुमार, विवेक कुमार, अरविंद यादव, विमल कुमार, राजकुमार समेत अन्य उपस्थित थे. (नीचे देखे पूरी खबर)
मीटिंग के दौरान तय किया गया कि मेन कैंटीन के साथ-साथ सभी ट्रॉली प्वाइंट में भी सुबह के नाश्ता में ब्याल एग (ऊबला अंडा) उपलब्ध होगा जिसको पहले से बुकिंग करना होगा और एक अंडा का कीमत 8 रुपये होगा. सभी यूनियन सदस्यों को एक पहचान पत्र दिया गया और निर्णय लिया गया कि सभी सीसीएमसी के यूनियन सदस्य छोटे ग्रुप बनाकर कैंटीन का औचक निरीक्षण करेंगे और किसी भी तरह की खामियां पाए जाने पर उसको पेनाल्टी किया जाएगा. साथ ही साथ लगातार जितने पुराने कैंटीन हैं, उनके इंफ्रास्ट्रक्चर में भी सुधार किया जाएगा. हाल के दिनों में कैंटीन में लगने वाले भीड़ को काफी हद तक कम किया गया है और इस दिशा में लगातार प्रयास जारी है. सैटिस्फैक्शन इंडेक्स (संतुष्टि सूचकांक) भी पिछले महीने का अभी तक का सर्वश्रेष्ठ रहा. खाना के बरबादी को कम से कम करने का निर्णय लिया गया.











