रांची / जमशेदपुर : झारखंड में शनिवार को दिन में शीतलहर से थोड़ी राहत मिली है. वहीं अगले दिन भी राहत की उम्मीद है. इस दौरान सबसे सर्द रात गुमला जिले का 3.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. रांची का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री, जमशेदपुर का 9.2 डिग्री, चाईबासा का 8.6 डिग्री, खूंटी का 4.3 डिग्री, लोहरदगा का 5.5 डिग्री, लातेहार का 9.4 डिग्री, सरायकेला का 8.1 डिग्री, पाकुड़ का 8.6 डिग्री और गुमला का 3.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
रविवार को कैसा रहे मौसम : रांची केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक राज्य में शनिवार से सोमवार तक न्यूतनत तापमान में धीरे-धीरे (3-5) डिग्री की वृद्धि होगी. तत्पश्चात मंगलवार से अगले दो दिन इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. रविवार सुबह कोहरा के बाद आसमान साफ रहने की उम्मीद है.











