
red cross

जमशेदपुर : भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा टाटा पिगमेन्टस लिमिटेड के सीएसआर कार्यक्रम के तहत 802वें नेत्र शिविर के तहत नेत्र रोगियों की जांच बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में नेत्र चिकित्सक डॉ बीपी सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा की गयी. डॉ बीपी सिंह एवं उनके टीम ने 136 नेत्र रोगियों के आंखों की जांच करवने के पश्चात 64 मोतियाबिन्द ग्रस्त नेत्र रोगियों का चयन किया. (नीचे देखे पूरी खबर)
जिसमें आवश्यक जांच के पश्चात उपयुक्त नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण नेत्र चिकित्सक डॉ बीपी सिंह, डॉ भारती शर्मा, डॉ पूनम सिंह, डॉ विवेक केडिया एवं सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा किया जायेगा. जांच सत्र के दौरान रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह के साथ कार्यकर्ता राकेश मिश्र, अशोक कुमार घोषाल, अशोक सिंह, आशीष कुमार, राधेश्याम कुमार, श्याम कुमार, हीरालाल मुख्य रूप से उपस्थित थें.











