जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र की जन समस्याओं को लेकर सोमवार को भाजपा बारीडीह मंडल अध्यक्ष कुमार अभिषेक के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी से मिलकर नशा खोरी, अवैध शराब बिक्री, चोरी, लुट, छिनताई जैसी घटनाओं से अवगत कराया एवं ज्ञापन सौंपा. मंडल अध्यक्ष कुमार अभिषेक ने बताया कि नशा खोरी ब्राउन शुगर जैसे नशीली पदार्थों की बिक्री और चोरी की घटना की जानकारी मिलती रहती है. इसको लेकर थाना प्रभारी से मिलकर रोक लगाने की मांग की गयी. (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री संजीव सिंह, अनिल सिंह, संतोष ठाकुर, पंकज प्रिय, जगन्नाथ उपाध्याय, राजेश रजक, विनय वर्मा, रंजीत सिंह, मनमोहन लाल, पूरी राव, निर्मल गोप, प्रमोद मिश्रा, साकेत कुमार, कंचन दत्ता, ओम पोद्दार, राम मिश्रा, अनिकेत रॉय, मिनी सिंह, मीरा झा, आरती यादव, सरस्वती साहू, नीलम देवी, सतीश, रोशन झा, गुड्डू सिंह आदि उपस्थित थे.












