चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड में सोमवार को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया. यहां के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, क्लब भवनों, पार्टी कार्यालयों, बैंकों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और राष्ट्रीय गीत गाया गया. विभिन्न स्कूलों में कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए. विधायक कार्यालय में विधायक समीर मोहंती ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सलामी दी. (नीचे भी पढ़े)
प्रखंड कार्यालय में प्रमुख धनंजय करुणामय ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी. नगर पंचायत कार्यालय में नगर प्रशासक मोटाय बानरा,वन विभाग कार्यालय में प्रभारी वनपाल कल्याण महतो,थाना परिसर में थाना प्रभारी संतोष कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत मुर्मू ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी. (नीचे भी पढ़े)
केएनजे हाई स्कूल में प्रधानाध्यापिका नीतू हेंब्रम, मनोहर लाल प्लस टू हाई स्कूल में प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र महतो ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी. ग्रामीण इलाके में भी गणतंत्र दिवस की धूम रही. ग्रामीण इलाके के विद्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराए गए. (नीचे भी पढ़े)
विभिन्न पंचायत सचिवालय में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराए गए. श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया. वहीं विभिन्न विद्यालयों में छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया.



