जमशेदपुर : जमशेदपुर के जेवियर पब्लिक स्कूल में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन काफी धूमधाम के साथ हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के प्रधानाध्यापक राजीव रंजन ने झंडा फहराकर किया. (नीचे भी पढ़ें)
स्कूल कैप्टन हिमेश गोप तथा सभी बच्चों ने झंडे को सलामी दी. इसके बाद स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
प्रधानाध्यापक ने अपनी भाषण के माध्यम से बच्चों को गणतंत्र दिवस के महत्व को बताया. गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया. कक्षा 6, 7 और 8 के छात्र और छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सामूहिक गान लोगों को मंत्र मुक्त कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)
सामूहिक गान में मुख्य रूप से हिमाक्षी भकत, श्रुति दास, भाग्यश्री, अनिमा महतो, निखिल सोरेन, अभिषेक महतो उपस्थित रहे. नन्हे मुन्ने केजी के छात्र -छात्राएं अपने अलग-अलग खरीदारों में नृत्य करते हुए एक अलग ही छंटा बिखेर रहे थे. (नीचे भी पढ़ें)
नृत्य कार्यक्रम में सांची टुडू, रयमत सोरेन, नूपुर दास, प्रिया रानी भगत, अस्मिता हंसदा इत्यादि बच्चे शामिल हुए. सभी कार्यक्रम शिक्षकों की देखरेख में किया गया है.



