जमशेदपुर: जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे एक सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक और ऑटो के बीच सीधी टक्कर में हो गयी, जिससे ऑटो में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के अफरा-तफरी मची और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई.(नीचे भी पढ़े)

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक अचानक संतुलन खो बैठा और सामने से आ रहे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी. इस टक्कर में ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार तीनों यात्री अंदर ही फंस गए. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. अस्पताल में तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है.(नीचे भी पढ़े)
हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा. लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में अक्सर बड़े वाहन सड़क किनारे खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे सड़क संकरी हो जाती है और दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है. (नीचे भी पढ़े)
लोगों ने आरोप लगाया कि कई बार पुलिस प्रशासन को सूचना देने के बावजूद यहां ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए.स्थानीय निवासियों का कहना है कि लापरवाही और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं.



