जमशेदपुर : 31 जनवरी को कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सह छात्र नेता अजय सिंह के जन्मदिन को युवा शक्ति दिवस के रूप मे मनाया जायेगा. युवा शक्ति दिवस का यह 10वां वर्ष है. बिष्टुपुल माइकल जॉन ऑडिटोरियम में एक सभा का आयोजन किया गया है. आदित्यपुर एस टाइप से हजारों की संख्या में मोटरसाइल जुलूस निकाली जायेगी, जो बिष्टुपुर माइकल जॉन ऑडिटोरियम पहुंचेगी. इस दौरान सभा में कोरोना काल में मदद करने वाली सेविकाओं व अन्य सदस्यों को सम्मानित किया जायेगा. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं अजय सिंह अपने जन्मदिन पर सभी युवाओं को नशा मुक्ति का संकल्प दिलायेंगे. इसे लेकर युवा शक्ति दिवस कार्यक्रम के सह सहयोजक दिपक महतो ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केसव महतो कमलेश व अन्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मंत्री शामिल होंगे.




