जमशेदपुर: इंटक, झारखंड प्रदेश के द्वारा जमशेदपुर में मजदूर दिवस पर आयोजित रैली बड़े उत्साह के साथ मनाई जाएगी जो की ज्वाइंट एक्शन कमेटी के तत्वाधान में रैली सर्वप्रथम न्यूवोको लाफार्ज इंडिया कंपनी के गेट से सुबह 8:00 बजे प्रारंभ होगी और टाटा पावर कंपनी गेट से होते हुए टाटा कमिन्स गेट और फिर टाटा मोटर्स यूनियन गेट पर सुबह 9:00 बजे पहुंचेगी. (नीचे भी पढ़े)
यहां पर टाटा मोटर्स यूनियन के कर्मचारी एवं ज्वाइंट एक्शन कमेटी के अंतर्गत आने वाली सभी कंपनियों के यूनियनों के पदाधिकारी एकत्रित होंगे. यह रैली वायर प्रोडक्ट मजदूर यूनियन से टिन प्लेट बस स्टैंड से होते हुए गोलमुरी गोलचक्कर पहुंचेगी. फिर एनटीटीएफ, हावड़ा ब्रिज, जेएनएसी साकची से जमशेदपुर आई हॉस्पिटल से होते हुए साकची मेन गोल चक्कर से होते हुए जेआरडी कंपलेक्स रोड से जुस्को ऑफिस, बिस्टुपुर मेन रोड से होते हुए वोल्टास बिल्डिंग गोल चक्कर से आदित्यपुर खरकाई ब्रिज पार कर, रेडियो स्टेशन, शेरे पंजाब चौक, आशियाना मोड़ आर आई टी मोड़ से होते हुए ऑटो क्लस्टर में जाकर समाप्त होगी. फिर यह रैली एक आम सभा के रूप में बदल जाएगी जिसमें वर्तमान परिदृश्य में श्रमिकों की स्थिति विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया है.(नीचे भी पढ़े)
इस रैली में इंटक एवं कांग्रेस साथ की साथ-साथ ट्रेड यूनियन क्षेत्र में विभिन्न विशिष्ट व्यक्तियों एवं प्रमुख उद्योग पतियों की गरमामयी उपस्थिति रहेगी, जिसमें मुख्य रूप से मुख्य अतिथि के रूप में केशव महतो कमलेश अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी, भूपेंद्र मरावी सह प्रभारी झारखंड कांग्रेस, कालीचरण मुंडा, सांसद खूंटी, रविंद्र सिंह मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष, शिवेंद्र कुमार डायरेक्टर ईआईसी, राजेंद्र मुंडा डिप्टी डायरेक्टर ईआईसी, इंद्र अग्रवाल एसिया के अध्यक्ष, सूरज बदानी एवं ज्वाइंट एक्शन कमेटी के अंतर्गत आने वाली सभी यूनियन के महामंत्री, उपाध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड इंटक के अध्यक्ष राकेशश्वर पांडे एवं सरायकेला खरसावां जिला इंटक के अध्यक्ष केपी तिवारी अपनी पूरी टीम के साथ इस कार्यक्रम का संचालन करेगी.




