पोटका : प्रखंड के जुड़ी स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में आगामी 8 मार्च से 14 मार्च तक फ्लड लाइट क्रिकेट एवं फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होगा . प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर जेएफसीए जुड़ी की बैठक जुड़ी स्टेडियम में हरमोहन गोप की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई .बैठक में प्रतियोगिता के आयोजन पर गहनता पूर्वक विचार मंथन किया गया .बैठक के उपरांत कमिटी के रोहित सरदार ,पीयूष गोस्वामी आदि ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन 8 मार्च को होगा. (नीचे भी पढ़े)

पहले चार दिन क्रिकेट प्रतियोगिता होगी. इसमें कुल 32 टीम भाग लेंगी. विजेता टीम को एक लाख नगद राशि उपविजेता को 60 हजार एवं दो सेमीफाइनल टीम को 15 -15 हजार नगद राशि दी जाएगी. जिसके उपरांत 12 व 13 मार्च को रात्रि फुटबॉल प्रतियोगिता होगी इसमें कुल 48 टीम भाग लेंगी.विजेता टीम को 1 लाख, उपविजेता को 60 हजार ,तीसरा पुरस्कार 30 हजार, चौथा पुरस्कार 20 हजार, पांचवे एवं छठे स्थान पर आने वाली टीमो को 10 – 10 हजार रुपये की राशि दी जायेगी. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने बताया कि कमिटी द्वारा आयोजन की तैयारी शुरू कर दी गई है .प्रतियोगिता में शामिल होने को इच्छुक टीम कमिटी के सदस्यों से संपर्क कर सकते हैं . बैठक में सुभाष सरदार, रायसिंह सरदार, मधुसूदन भट्टाचार्य, आशीष बनर्जी, अंकित चटर्जी, विश्वजीत पोइडा,अंनत गोप, सदानन्द पइदा, संजय गोप, प्रकाश गोप, बाबू सरदार, मलिंगा सरदार, गौतम गोप, जयदेव गोप आदि उपस्थित थे .




