बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुरिया के भालको मैदान में रविवार को एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ पंचायत के मुखिया राम मुर्मू ने फीता काटकर और बल्लेबाजी कर उद्घाटन किया. मौके पर संबोधित करते हुए मुखिया श्री मुर्मू ने कहा कि खिलाड़ी खेल भावना के साथ खेलें और आपसी एकता को बढ़ावा दे. मौके पर उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की. (नीचे भी पढ़ें)
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला मानुषमुरिया और दक्षिणशोल की टीमों के बीच खेला गया. मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मैदान में उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. अवसर पर राजेश बेरा, राकेश बेरा, सनातन घाटुवारी, डुडुल कुण्डु, सोमनाथ सिंह, राहुल गिरि, राजा साहु, अंकित राजपूत, रवीशंकर महापात्र समेत अन्य उपस्थित थे.




