
जमशेदपुर: पोटका विधानसभा क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच देने का सिलसिला लगातार जारी है. विधानसभा क्षेत्र के सुदूरवर्ती डुमरिया प्रखंड अंतर्गत धोलाबेड़ा पंचायत के बारूनिया ग्राम में आदर्श भवानी क्लब द्वारा आयोजित 52वें वार्षिक दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक संजीव सरदार की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि छोटे भाई तरुण सरदार ने किया. उद्घाटन के बाद उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया. (नीचे भी पढ़े)

इस अवसर पर पोटका प्रखंड के कोषाध्यक्ष अनुपम मंडल, झामुमो डुमरिया प्रखंड सचिव जयपाल, युवा नेता काजमान सरदार, शरणदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी व आयोजन समिति के सदस्य मौजूद थे.चापी बड़ा अखाड़ा द्वारा चांपी स्टेडियम, खैरपाल में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में बादल एफसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया और विजेता टीम को 40 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया. उपविजेता 9 स्टार हल्दीपोखर को 30 हजार रुपये, जबकि तीसरे स्थान पर बिरला सेलाई और चौथे स्थान पर गुरुचरण स्पोर्टिंग की टीम रही, जिन्हें 10-10 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया. (नीचे भी पढ़े)

समापन समारोह में मुख्य अतिथि तरुण सरदार ने कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच विकसित करता है. उन्होंने कहा कि विधायक संजीव सरदार क्षेत्र में खेल और युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं और हर गांव तक खेल के अवसर पहुंचाने का संकल्प लिया गया है. इस अवसर पर झारखंड आंदोलनकारी नेता सुनील महतो, पूर्व जिला परिषद सदस्य चंद्रावती महतो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, कोषाध्यक्ष अनुपम मंडल भी सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे.टूर्नामेंट को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष संजीत सरदार, सचिव धीरेन्द्रनाथ सरदार, प्रदीप मुंडा समेत अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.



