जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के रामजन्म नगर रोड नंबर की रहने वाली लैला कुमारी अपने दो बच्चों के साथ गुरुवार शाम 4 बजे से लापता है. पीड़िता के पति मुकेश कुमार साव ने अपने स्तर से खोजबीन किये परंतु उन्हें किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं मिली. इसके बाद उन्होंने थाने में गुमशुदा का शिकायत दर्ज कराया है. उनके भाई ने बताया कि उनकी भाभी लैला देवी अपने दो छोटे बच्चों के साथ लापता हो गयी है. परिजनों ने उसकी काफी तलाश की. लेकिन, वह नहीं मिली. शुक्रवार को कदमा थाने में इस मामले में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया है. (नीचे भी पढ़ें)

दिनेश कुमार साव ने बताया कि उनकी भाभी बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थी. वह गुरुवार को ट्यूशन पढ़ाने के लिए घर से निकली थी. उसके बाद नहीं लौटी. भाभी का नाम लैला कुमारी है. जबकि, दोनों बच्चों का नाम आर्यन कुमार और हर्षित कुमार है. दोनों बच्चे काफी छोटे हैं. परिजनों की मांग है कि पुलिस जल्द ही लैला कुमारी और उनके बच्चों को बरामद करें. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.



