जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के केन्दाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में शुक्रवार को फाइलेरिया उल्मूलन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ. जिसकी शुरुआत मुसाबनी प्रखंड में 10 से 25 फरवरी तक अभियान चलाया जाएगा. इस अभियान की सफलता को लेकर तिरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम अधिकारी आर अंजली ने फाइलेरिया की रोकथाम के तरीके, लक्षण , दवा वितरण के डोज से अस्पताल कर्मियों अवगत कराया. कार्यक्रम में अस्पताल प्रभारी डॉ सुंदरलाल मार्डी , सूरज तिर्की, जितेंद्र सिंहदेव, पिक्लू महतो समेत कई अस्पताल कर्मियों ने भाग लिया.



