जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के राममंदिर के पास फ्रेंडली कांप्लेक्स के सामने से चोरों ने एक बाइक की चोरी कर ली. चोरों की तस्वीर सीसीटीवी में साफ तौर पर देखी जा सकती है. बताया जाता है कि गणेश करुआ नामक युवक अपनी बाइक को खड़ी कर फ्रेंडली कांप्लेक्स में चले गये थे. वहां से जब लौटे तो बाइक गायब पाया. (नीचे भी पढ़े)

जब उसने खोजबनी की तो पता नहीं चला. आसपास लगे सीसीटीवी से खंगालने का प्रयास किया गया, जिसके बाद पाया गया कि बाइक को किसी ने चोरी कर ली है. उसकी पहचान करने की कोशिश की गयी है. इस संबंध में बिष्टुपुर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दायर किया गया है.



