जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई विधानसभा के जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत सलगाझूरी से बावनगोड़ा होते हुए बारीगोड़ा तक 75 लाख कि लागत से हो रहे सड़क निर्माण कार्य का जुगसालाई विधायक मंगल कालिंदी ने निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने ठेकेदार को निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए. निर्माण कार्य को समय पर पूरा करने पर जोर दिया. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी सूरत में समझौता बर्दाश्त नहीं होगा. वह समय समय पर सड़क की गुणवत्ता का निरीक्षण करते रहेंगे. विधायक ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्रीय लोग इस सड़क निर्माण कार्य की मांग कर रहे थे जिसपर संज्ञान में लेकर उनकी अनुशंसा पर इस सड़क का निर्माण हो रहा हैं.



