आदित्यपुर : आदित्यपुर पुलिस ने शनिवार को एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मामले में वांछित प्राथमिकी अभियुक्त, आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती एच रोड निवासी डॉली परवीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. (नीचे भी पढ़ें)
उल्लेखनीय है कि पुलिस विगत वर्ष 5 अक्टूबर को 208 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर की जब्ती को लेकर दर्ज उक्त मामले के प्राथमिकी अभियुक्त आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती के शहबाज खान (19 वर्ष), छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी मो समीर उर्फ मो अयान (19 वर्ष) एवं पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी रफीकुल इस्लाम (50 वर्ष) को पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है. (नीचे भी पढ़ें)
आज जेल भेजी गई प्राथमिकी अभियुक्त डॉली परवीन का पुराना लंबा आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ आदित्यपुर थाने में मादक पदार्थों की तस्करी एवं खरीद-बिक्री सहित अन्य आरोपों में करीब दर्जन भर मामले दर्ज हैं.



