गालूडीह: गालूडीह के बराज डैम में रविवार को अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती और विशिष्ट अतिथि के रूप में घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन उपस्थित थे. इसके अलावा जिला शिक्षा अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम आशीष कुमार पांडेय एवं अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश सलाहकार समिति सदस्य वरीय शिक्षक नेता सुनील कुमार उपस्थित रहे. कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया. इसके बाद अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर, पौधा, मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित कुल 65 नवनियुक्त सहायक आचार्यों को पुष्प एवं अंग वस्त्र देकर वरीय शिक्षक नेता सुनील कुमार द्वारा स्वागत किया गया. शिक्षकों को सुविधाजनक स्थान पर स्थानांतरण की मांगअपने संबोधन में वरीय शिक्षक नेता एवं संघ के प्रदेश सलाहकार समिति सदस्य सुनील कुमार ने शिक्षकों हेतु एमएसीपी, प्रोन्नति, नवनियुक्त सहायक आचार्यों को कम ग्रेड पे में नियुक्ति, उनके पारा शिक्षक पर रहने की सेवा अवधि को वर्तमान सरकारी सेवा के साथ जोड़कर लाभ देने, शपथ पत्र के आधार पर उनका वेतन भुगतान करने, वर्ष 2004 के शिक्षकों को दिसंबर 2003 से वरीयता तथा आर्थिक लाभ देने, पूर्व से ग्रेड 4 में कार्यरत शिक्षकों को सुविधाजनक स्थान पर स्थानांतरण सामंजन आदि की मांग की. उन्होंने उपस्थित सभी शिक्षक से अपील की कि वे चाहे कितने भी विभागीय तनाव में क्यों न हों, अपने कर्तव्यों का पूरी तरह पालन करते हुए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में कोई कोर कसर बाकी न रखें क्यों कि शिक्षकों का मुख्य कर्तव्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है. (नीचे भी पढ़े)

शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा शिक्षकों के साथ खड़े रहेंगे: समीर मोहंती
जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष कुमार पांडे ने अपने संबोधन में जिला स्तरीय सभी समस्याओं का समाधान अगले 10 दिनों के अंदर कर देने, विभिन्न कार्यों के तनाव को न लेते हुए सभी शिक्षकों को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने तथा शिक्षकों को अपने विभागीय परिवार का एक सदस्य बताते हुए कहा कि वह शिक्षकों के हर सुख दुख में हमेशा उनके साथ है. विधायक समीर मोहंती ने कहा कि वह हमेशा शिक्षकों को गुरु मानते हैं एवं उनके समस्याओं एमएसीपी तथा अन्य के लिए पहले भी विधानसभा में सवाल उठाये है. आगे भी शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा शिक्षकों के साथ खड़े रहेंगे. घाटशिला के विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन ने कहा कि उनकी जो भी समस्या है वह उन्हें लिखकर दें इस संबंध में वे मुख्यमंत्री से बात कर सारी समस्याओं का समाधान करायेंगे. वहीं 12 सेवानिवृत्ति शिक्षकों को जिला शिक्षा अधीक्षक के कर कमलों द्वारा सम्मानित किया गया. सात नये शिक्षकों मैं इस अवसर पर संघ की सदस्यता ली जिसका माला पहनकर स्वागत किया गया. मौके पर जिला अध्यक्ष शिव शंकर पोलाई, जिला महासचिव सरोज कुमार लेंका, माधिया सोरेन, ओम प्रकाश सिंह, संजय केसरी, अरुण कुमार झा, आशुतोष कुमार, सरोज कुमार, सुनील कुमार वर्मा, भूरका बयार बेसरा, अजम्बर सिंह सरदार, अनिल राय, बूटा अर्चना, सुनीता कक्षप, रंजित घोष, देवराज शीट, गोपीनाथ हांसदा, शिव शंकर चटवाती, रविंद्र नाथ बारिक, कमल गोप, संजय कुमार, अनिल प्रसाद, सनत कुमार भौमिक आदि उपस्थित थे.








