रांची: रांची के कांटाटोली स्थित खादगढ़ा बस स्टैंड में बड़ी आगजनी घटना रविवार दोपहर को हुई, जिसमे 6 बसों में आग गयी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी है. घटना के बाद दमकल केंद्र को इसकी सूचना दे दी गयी जिसके बाद अग्निशमन वाहन घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया. काफी देर के बाद आग पर काबू पाया गया. आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है.(नीचे भी पढ़े)
लोगों ने बताया कि सबसे पहले गुलाबी रंग की एक सिटी बस में आग लगी. जिसे बुझाने के लिए लोगों ने अग्निशमन विभाग को फोन लगाया लेकिन वह वक्त पर नहीं पहुंची. जिसके बाद देखते ही देखते अन्य बसों में भी आग लग गयी है. लोगों ने बताया कि सूचना देने के बावजूद पुलिस अभी तक घटनास्थल पर नहीं पहुंची है. जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है.








