जादूगोड़ा : स्थानीय डोमजुड़ी स्थित चैतन्य महाप्रभु भवन में रविवार को आदिम झारखंड वैष्णव बैरागी समिति की एक बैठक आयोजित हुई. (नीचे भी पढ़ें)

बैठक में अगले तीन वर्षों के लिए केंद्रीय समिति का पुनर्गठन किया गया व सर्वसम्मति से नए अध्यक्ष नवदीप दास ( डोमजुड़ी) जबकि मुख्य संरक्षक मृत्युंजय दास, महासचिव हेमंत दास (खुखड़ाड़ीह) व मुख्य संयोजक डॉ सुंदरलाल दास बनाए गए, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर तीन उम्मीदवार संजय दास, हरिहर दास व सपन दास (कदमा) घोषित किए गए. (नीचे भी पढ़ें)

इसी तरह कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर विद्या धर दास को जगह दी गई है. कार्यक्रम के अंत में चैतन्य महाप्रभु के भक्तों ने मेदिनीपुर से आए पसरा कीर्तन का आनंद उठाया.








