जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने साकची स्थित दुकान से पीएनबी के पास से लापता बच्चे को महाराष्ट्र के बुलढाणा से सकुशल बरामद कर उनके माता पिता को सौंपा गया. इस मामले में डीएसपी अकरम रजा ने पत्रकारों को उक्त जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सीतारामडेरा निवासी अनिल कुमार सिंह का पुत्र साकची दुकान के पास से 9 जनवरी को लापता हो गया था, जिसे एसएसपी के द्वारा गुमशुदा बादल के सकुशल बरामदगी के लिए सिटी एसपी के नेतृत्व में एसआइटी का गठन किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, अगल बगल के सीसीटीवी फुटेज, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के फुटेज खंगाले. तकनीकी इनपुट और अंतरराज्यीय समन्वय की सहयता से इनपुट के आधार पर गुमशुदा बालक का लोकेशन महाराष्ट्र स्थित बुलढाणा में प्राप्त हुआ, जिसे सकुशल बरामद किया गया. डीएसपी ने बताया कि पिता के डांट के डर से बालक खुद घर से निकल गया था, जिसे सकुशल बरामद किया गया.








