पोटका : पोटका प्रखंड के सानग्राम पंचायत अंतर्गत बुरुडीह गांव में 15वां वित्त आयोग से सामुदायिक भवन का निर्माण 8 .13 लाख की लागत से होगा .भवन निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास सोमवार को पोटका अंश 11 के जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल द्वारा ग्रामीणों की उपस्थिति में विधिवत पूजा अर्चना के उपरांत नारियल फोड़कर किया . मौके पर उन्होंने कहा की चुनाव प्रचार के दौरान क्षेत्र से जनता से किये गए वायदों को वे बारी बारी से पूरा करने का प्रयास कर रहे है .(नीचे भी पढ़े)

फंड की कमी के कारण योजनाओं को धरातल में उतरने में देर हुई है .उन्होंने कहा कि वे जनसमस्याओं को दूर करने हेतु हमेशा क्षेत्र में सक्रिय रहते है, किसी भी प्रकार की परेशानी पर लोग उनसे संपर्क कर सकते है. इस अवसर पर ग्राम प्रधान लखन चंद्र मंडल, चंडी चरण दास, नरेंद्र नाथ सरदार, निमाई दास, रमेश मदीना, निर्मल दास, बिप्लब मंडल, रमेश मोदक, बापुन मदीना, सुदीप मंडल, दयाल पुरान, घनश्याम दास, हेमंत मदीना, रंजीत पुरान, अमित मदीना, वरुण पुरान, एवं रतन पुरान आदि उपस्थित थे .








