जमशेदपुर : प्रत्येक माह की भांति इस माह भी 5 फरवरी से 10 फरवरी तक सेफ्टी फर्स्ट एड डिजास्टर मैनेजमेंट ट्रेनिंग सत्र का आयोजन किया जाएगा. 5 फरवरी को 215वें सत्र का शुभारंभ साकची स्थित रेड क्रॉस भवन में किया जाएगा. 4 फरवरी तक बिष्टुपुर 20 एम रोड स्थित रेड क्रॉस ऑफिस में ट्रेनिंग के लिए नामांकन कराया जा सकता है. 6 दिवसीय ट्रेनिंग सत्र में रोड सेफ्टी, गैस सेफ्टी, कन्फाइंड स्पेस, वर्क ऑन हाइट सेफ्टी के साथ फर्स्ट एड के तहत टाइप ऑफ बैंडेजिंग, इमरजेन्सी रेस्क्यू, स्ट्रेचर ड्रिल, एम्बुलेंस लोडिंग, बॉडी सिस्टम, घाव, जलने, झुलसने, हड्डी टूटने पर किस तरह की प्राथमिक सहायता दी जाती है, इसकी जानकारी विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा दी जाएगी. 5 फरवरी को ट्रेनिंग स्थल रेड क्रॉस भवन में भी सीधे नामांकन उपलब्ध है.








