जमशेदपुर : जमशेदपुर जिले को सड़क सुरक्षा माह के दौरान उत्कृष्ट कार्य एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में राज्यस्तरीय कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. इस अवसर पर जमशेदपुर जिले में पूरे माह वृहद स्तर पर संचालित सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत किए गए प्रभावी प्रयासों की सराहना की गई. (नीचे भी पढ़े)

सड़क सुरक्षा माह के दौरान जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिनके माध्यम से आम नागरिकों को यातायात नियमों सुरक्षित वाहन चलाने हेलमेट लगाने एवं सीट बेल्ट के उपयोग नशे में वाहन ना चलाने सहित अन्य महत्वपूर्ण सड़क सुरक्षा विषयों पर जागरूक किया गया. यह अभियान व्यापक स्तर पर संचालित किया गया जिसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला राज्य स्तरीय कार्यक्रम में परिवहन मंत्री दीपक बिरूवा के कर कमल से जमशेदपुर जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय, तीनों एम वी आई एवं सड़क सुरक्षा की टीम को सम्मानित किया गया. इस उपलब्धि पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी पदाधिकारी एवं टीम के सदस्य को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की तथा कहा कि जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर किए गए समनवित एवं सतत प्रयास सराहनीय है.








