जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामकृष्ण मिशन स्कूल, सिदगोड़ा में मंगलवार को सातवीं कक्षा के दो छात्रों के बीच का आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि झगड़े के दौरान चापड़ निकलने की खबर मिली है. घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई. स्कूल प्रशासन ने सिदगोड़ा पुलिस को इसकी तत्काल सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस दोनों छात्रों को अपने साथ थाना ले जाकर पूछताछ शुरू की. बताया जा रहा है कि किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, वहीं स्कूल प्रशासन ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है.








