रांची: भ्रष्ट्राचार निरोधक ब्यूरो(एसीबी) ने मंगलवार एक बड़ी कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी को घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है. चतरा जिला आयुष मेडिकल आफिसर डॉ राम प्रकाश वर्मा को एसीबी की टीम ने 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया. इस मामले की शिकायतकर्ता टंडवा में तैनात आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रिया कुमारी थी. डॉ प्रिया ने एसीबी को दी अपनी शिकायत में बताया था कि डॉ राम प्रकाश वर्मा उनके किसी आधिकारिक कार्य को सुचारू रुप से आगे बढ़ाने के बदले पैसों की मांग कर रहे थे.(नीचे भी पढ़े)
उन्होंने रिश्वत देने के वजाय इसकी सूचना एसीबी को दी.शिकायत की सत्यता की जांच करने के बाद एसीबी की टीम ने डॉ वर्मा को पकड़ने के लिए एक सुनियोजित जाल बिछाया तय रणनीति के अनुसार डॉ प्रिया कुमारी जैसे ही रिश्वत की पहली किश्त के रुप में बीस हजार रुपये देने डॉ वर्मा के कार्यालय में पहुंची पहले से ही घात लगाकर बैठी एसीबी की टीम ने रंगे हाथों धर दबोचा. आरोपी के पास से केमिकल युक्त नोट बरामद किए गए.








