जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद के चुनाव में एक और नया मोड़ आ गया था. भाजपा नेता बिजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह की पत्नी नूतन सिंह ने भी जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कर दिया. पप्पू सिंह की पत्नी नूतन सिंह ने यहां सभी से आर्शीवाद लिया और फिर नामांकन निर्वाची अधिकारी के कार्यालय में जमा कराया. नूतन सिंह ने कहा है कि स्थानीय नागरिकों की भावनाओं एवं क्षेत्र के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए उन्होंने नामांकन दाखिल किया है, ताकि मतदाताओं और समर्थकों के बीच किसी प्रकार का भ्रम न रहे. (नीचे भी पढे़ं)
श्रीमति सिंह ने कहा कि यह निर्णय पार्टी के अनुशासन, विचारधारा तथा समाज के व्यापक हित को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है. उन्होंने कहा कि वे वरिष्ठ नेतृत्व के निर्णयों एवं मार्गदर्शन का पूर्ण सम्मान करती है. आगे की दिशा और रणनीति वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन के अनुरूप ही तय की जाएगी. उन्होंने कहा है कि वर्तमान में पार्टी की ओर से मुझे कोई औपचारिक निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है. निर्देश प्राप्त होते ही उसी के अनुरूप आगे की कार्यवाही की जाएगी.








